Get App

Moneycontrol Pro के सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 लाख के पार, दुनिया के टॉप 15 न्यूज सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म में शामिल

Moneycontrol Pro को रिसर्च एनालिस्ट की एक एक्सपर्ट टीम द्वारा संचालित किया जाता है, जो 25 सेक्टर्स में 270 से अधिक प्रमुख भारतीय कंपनियों को सक्रिय रूप से कवर करती है। इसमें भारतीय शेयरों पर निर्णय लेने के लिए जरूरी जानकारी प्रोवाइड की जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2024 पर 8:36 PM
Moneycontrol Pro के सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 लाख के पार, दुनिया के टॉप 15 न्यूज सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म में शामिल
नेटवर्क18 के मनीकंट्रोल के सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट मनीकंट्रोल प्रो ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

नेटवर्क18 के मनीकंट्रोल के सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट मनीकंट्रोल प्रो (Moneycontrol Pro) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्लेटफॉर्म पर भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर एक मिलियन यानी 10 लाख से अधिक हो गई है। इसके चलते भारत के सबसे बड़े न्यूज सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म के रूप में मनीकंट्रोल की स्थिति मजबूत हुई है। इसके साथ इसने दुनिया भर में टॉप 15 में अपनी जगह बना ली है। मनीकंट्रोल प्रो के भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या अब फाइनेंशियल टाइम्स और Barrons जैसे बड़े इंटरनेशनल मीडिया प्लेटफॉर्म के करीब है। यह उपलब्धि वित्तीय जानकारी के लिए एक भरोसेमेंद सोर्स के रूप में मनीकंट्रोल प्रो की प्रतिष्ठा और ट्रैक रिकॉर्ड को दिखाती है।

Moneycontrol Pro के लिए है रिसर्च एनालिस्ट की एक एक्सपर्ट टीम

मनीकंट्रोल प्रो ने अपने फीचर्स को लगातार बेहतर किया है, ताकि सब्सक्राइबर्स को निवेश की जटिलताओं को समझने में मदद मिल सके। मनीकंट्रोल प्रो को रिसर्च एनालिस्ट की एक एक्सपर्ट टीम द्वारा संचालित किया जाता है, जो 25 सेक्टर्स में 270 से अधिक प्रमुख भारतीय कंपनियों को सक्रिय रूप से कवर करती है। इसमें भारतीय शेयरों पर निर्णय लेने के लिए जरूरी जानकारी प्रोवाइड की जाती है।

मैक्रो-इकोनॉमिक और कंपनी-लेवल इनसाइट्स के साथ यह सर्विस निवेशकों के लिए थीमैटिक मॉडल पोर्टफोलियो प्रदान करती है, जिसने लगातार भारत के बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। मनीकंट्रोल प्रो के कंटेंट भारत के सबसे बड़े बिजनेस, मार्केट्स और फाइनेंस प्लेटफॉर्म मनीकंट्रोल पर उपलब्ध है, जिस पर हर महीने 9 करोड़ से ज़्यादा विज़िटर आते हैं और 70 लाख से ज़्यादा एक्टिव ऐप यूजर्स हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें