Get App

मनीकंट्रोल बिजनेस और फाइनेंस न्यूज में इकोनॉमिक टाइम्स को पीछे छोड़ टॉप पर बना रहा

मनीकंट्रोल के नवंबर में यूनिक विजिटर्स की संख्या 4.14 करोड़ रही, जबकि दी इकोनॉमिक टाइम्स के यूनिक विजिटर्स की संख्या नवंबर में 3.08 करोड़ रही। एन्गेजमेंट के मामले में मनीकंट्रोल का प्रदर्शन द इकोनॉमिक टाइम्स से बेहतर बना रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 5:54 PM
मनीकंट्रोल बिजनेस और फाइनेंस न्यूज में इकोनॉमिक टाइम्स को पीछे छोड़ टॉप पर बना रहा
कॉमस्कोर के डेटा के मुताबिक, मनीकंट्रोल का पेज व्यूज नवंबर में 21.57 करोड़ रहा, जो ईटी के 9.45 करोड़ के मुकाबले दोगुना से ज्यादा है।

मनीकंट्रोल नवंबर में डिजिटल मीट्रिक्स पर इंडिया के बिजनेस, मार्केट्स और फाइनेंशियल न्यूज स्पेस में मार्केट लीडर बना रहा। ग्लोबल ऑडियंस मेजरमेंट एजेंसी कॉमस्कोर के नए रीडरशिप डेटा से यह जानकारी मिली है।

मनीकंट्रोल के नवंबर में यूनिक विजिटर्स की संख्या 4.14 करोड़ रही, जबकि दी इकोनॉमिक टाइम्स के यूनिक विजिटर्स की संख्या नवंबर में 3.08 करोड़ रही। एन्गेजमेंट के मामले में मनीकंट्रोल का प्रदर्शन द इकोनॉमिक टाइम्स से बेहतर बना रहा।

कॉमस्कोर के डेटा के मुताबिक, मनीकंट्रोल का पेज व्यूज नवंबर में 21.57 करोड़ रहा, जो ईटी के 9.45 करोड़ के मुकाबले दोगुना से ज्यादा है। वेबसाइट पर बिताए गए समय के मामले में भी मनीकंट्रोल का दबदबा रहा। मनीकंट्रोल के रीडर्स ने नवंबर में इस प्लेटफॉर्म पर 49.26 करोड़ मिनट बिताए। यह द इकोनॉमिक टाइम्स के 11.99 करोड़ मिनट्स के मुकाबले चार गुना से ज्यादा है।

मनीकंट्रोल के मैनेजिंग एडिटर नलिन मेहता ने कहा, "ताजा डेटा हमारी रिपोर्टिंग की गवाही देते हैं। रीडर्स हमारे प्लेटफॉर्म पर ज्यादा देर तक बने रहना चाहते हैं और वे ज्यादा बार प्लेटफॉर्म पर लौटते हैं। इससे डेटा आधारित गंभीर बिजनेस पत्रकारिता की हमारी वैल्यू का पता चलता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें