मनीकंट्रोल ने बिजनेस, मार्केट्स और फाइनेंस की खबरों और एनालिसिस में मार्च में भारत के नंबर वन प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी पोजीशन बनाए रखी है। ग्लोबल ऑडियंस मेजरमेंट एजेंसी कॉमस्कोर के मुताबिक, यह रीडरशिप रैंकिंग में टॉप पर रहा।

मनीकंट्रोल ने बिजनेस, मार्केट्स और फाइनेंस की खबरों और एनालिसिस में मार्च में भारत के नंबर वन प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी पोजीशन बनाए रखी है। ग्लोबल ऑडियंस मेजरमेंट एजेंसी कॉमस्कोर के मुताबिक, यह रीडरशिप रैंकिंग में टॉप पर रहा।
मनीकंट्रोल का कुल डिजिटल ऑडियंस मार्च में 4.48 करोड़ यूनिक विजिटर्स का रहा। यह इकोनॉमिक टाइम्स के 3.39 करोड़ यूनिक विजिटर्स के मुकाबले काफी ज्यादा है। दूसरे डिजिटल मीट्रिक पर भी इसका प्रदर्शन इकोनॉमिक टाइम्स से बेहतर रहा। कॉमस्कोर के मुताबिक, मनीकंट्रोल का टोटल व्यूज 28.19 करोड़ रहा, जो इकोनॉमिक टाइम्स के 9.57 करोड़ के मुकाबले काफी ज्यादा है। इससे गहरे रीडर एंगेजमेंट का पता चलता है।
बिताए गए समय पर आधारित एंगेजमेंट का कॉमस्कोर का डेटा बताता है कि मनीकंट्रोल और इकोनॉमिक टाइम्स के बीच का फासला बढ़ा है। मनीकंट्रोल के यूजर्स ने मार्च में इसके प्लेटफॉर्म पर 57.49 करोड़ मिनट्स बिताए। यह इकोनॉमिक टाइम्स के 12.31 करोड़ मिनट्स से काफी ज्यादा है। इससे गहरे रीडर एंगेजमेंट का पता चलता है।
मनीकंट्रोल के मैनेजिंग एडिटर नलिन मेहता ने कहा, "उतार-चढ़ाव के दौरान भरोसेमंद और एक्शनएबल जानकारी की मांग बढ़ी है। हम लगातार देख रहे हैं कि रीडर्स और सब्सक्राइबर्स ऐसी खबरों और जानकारी पर समय बिता रहे हैं उन्हें दुनिया में जारी उतार-चढ़ाव को समझने में मदद करती हैं।" कॉमस्कोर के लेटेस्ट डेटा से मार्केट्स, फाइनेंस और बिजनेस न्यूज में मनीकंट्रोल की लीडरशिप पोजीशन की पुष्टि हुई है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।