Get App

मनीकंट्रोल बिजनेस न्यूज में इकोनॉमिक टाइम्स को पीछे छोड़ नंबर वन पर बना रहा

मनीकंट्रोल प्लेटफॉर्म ने दिसंबर में 3.51 करोड़ यूनियन विजिटर्स अट्रैक्ट किए। यह इकोनॉमिक टाइम्स के 2.62 करोड़ यूनिक विजिटर्स से काफी ज्यादा है। इससे ओवरऑल रीडरशिप में मनीकंट्रोल की बढ़त का पता चलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 5:04 PM
मनीकंट्रोल बिजनेस न्यूज में इकोनॉमिक टाइम्स को पीछे छोड़ नंबर वन पर बना रहा
कॉमस्कोर की दिसंबर की रैंकिंग्स में मनीकंट्रोल एक बार फिर भारत के फाइनेंशियल और मार्केट्स न्यूज ईकोसिस्टम के शीर्ष पर है।

मनीकंट्रोल ने दिसंबर में बिजनेस, मार्केट्स और फाइनेंस की खबरों के लिए देश में सबसे बड़े स्रोत के रूप में अपनी पोजीशन और मजबूत की है। ग्लोबल ऑडियंस मेजरमेंट एजेंसी कॉमस्कोर के प्रमुख डिजिटल मीट्रिक्स पर मनीकंट्रोल टॉप पर रहा।

मनीकंट्रोल प्लेटफॉर्म ने दिसंबर में 3.51 करोड़ यूनियन विजिटर्स अट्रैक्ट किए। यह इकोनॉमिक टाइम्स के 2.62 करोड़ यूनिक विजिटर्स से काफी ज्यादा है। इससे ओवरऑल रीडरशिप में मनीकंट्रोल की बढ़त का पता चलता है।

एन्गेजमेंट के मामले में मनीकंट्रोल और उसके प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म्स के बीच का फर्क बढ़ा है। कॉमस्कोर के डेटा से पता चलता है कि दिसंबर में मनीकंट्रोल का पेज व्यूज 21.33 करोड़ रहा। यह इकोनॉमिक टाइम्स के 7.73 करोड़ पेज व्यूज के मुकाबले करीब तिगुना है। इस डेटा से मनीकंट्रोल के कंटेंट में रीडर की दिलचस्पी का पता चलता है।

मनीकंट्रोल प्लेटफॉर्म पर रीडर्स के बिताए गए समय के मामले में भी इसी तरह का ट्रेंड दिखा है। दिसंबर में रीडर्स ने मनीकंट्रोल पर करीब 50 करोड़ मिनट्स बिताए। यह इकोनॉमिक टाइम्स के 10.25 करोड़ मिनट्स के मुकाबले करीब पांच गुना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें