ग्लोबल ऑडियंस मेजरमेंट एजेंसी कॉमस्कोर (ComScore) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में भी मनीकंट्रोल भारत का सबसे बड़ा बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म बना रहा। इस दौरान बिजनेस न्यूज कैटेगरी में सबसे ज्यादा यूनिक विजिटर्स मनीकंट्रोल पर आए। डेटा के अनुसार, अप्रैल में मनीकंट्रोल पर करीब 3.70 करोड़ यूनिक विजिटर्स पहुंचे। वहीं, द इकोनॉमिक टाइम्स पर 3.50 करोड़ यूनिक विजिटर्स आए। इस तरह मनीकंट्रोल ने एक बार फिर इस कैटेगरी में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
