Get App

Moody's ने पाकिस्तान की रेटिंग घटाकर 'Caa3' की, कहा- नाजुक स्थिति में हैं पड़ोसी देश

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) ने पाकिस्तान सरकार की स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारी करने वाली एजेंसी और सीनियर इनसिक्योर्ड डेट रेटिंग को "Caa1" से घटाकर "Caa3" कर दिया है। मूडीज ने कहा किपाकिस्तान की "नकदी को बढ़ती नाजुक स्थिति" "डिफॉल्ट जोखिम" के खतरे को बढ़ा देती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 28, 2023 पर 7:02 PM
Moody's ने पाकिस्तान की रेटिंग घटाकर 'Caa3' की, कहा- नाजुक स्थिति में हैं पड़ोसी देश
मूडीज ने कहा कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार "बेहद निचले स्तर" तक गिर गया है

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) ने पाकिस्तान सरकार की स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारी करने वाली एजेंसी और सीनियर इनसिक्योर्ड डेट रेटिंग को "Caa1" से घटाकर "Caa3" कर दिया है। मूडीज ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने अपने आकलन में पाया कि पाकिस्तान की "नकदी को बढ़ती नाजुक स्थिति" और विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति Caa3 रेटिंग के अनुरूप "डिफॉल्ट जोखिम" को एक स्तर तक बढ़ा देती है। इसी आकलन के आधार पर रेटिंग को घटाने का फैसला किया है।

मूडीज ने बताया कि उसने इसके साथ उसने सीनियर अनसिक्योर्ड MTN प्रोग्राम की रेटिंग भी (P)Caa1 से घटाकर (P)Caa3 कर दी है। एजेंसी ने आगे कहा कि इसने देश के रेटिंग को "नकारात्मक से स्थिर" में बदल दिया है।

मूडीज ने कहा कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार "बेहद निचले स्तर" तक गिर गया है और यह देश की तत्काव और मध्यम अवधि के विदेशी भुगतानों को पूरा करने की स्थिति में भी नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें