Get App

MRF Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 12% बढ़ा, ₹31 का अंतरिम डिविडेंड घोषित

MRF Q2 Results: 14 नवंबर को MRF के शेयर में गिरावट है। कंपनी का मार्केट कैप 66800 करोड़ रुपये से ज्यादा है। डिविडेंड का पेमेंट 5 दिसंबर 2025 को या उसके बाद किया जाएगा। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 27.74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 1:41 PM
MRF Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 12% बढ़ा, ₹31 का अंतरिम डिविडेंड घोषित
MRF के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर 2025 है।

टायर कंपनी MRF लिमिटेड का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12.3% बढ़कर 455 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 511.6 करोड़ रुपये था। तिमाही के लिए रेवेन्यू 7.2 प्रतिशत बढ़कर 7249.6 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2024 तिमाही में 6760.4 करोड़ रुपये था। EBITDA 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1090 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन 15 प्रतिशत हो गया जबकि सितंबर 2024 तिमाही में यह 14.4 प्रतिशत था।

तिमाही नतीजों के साथ MRF ने 31 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर 2025 है। डिविडेंड का पेमेंट 5 दिसंबर 2025 से पहले या उसके बाद किया जाएगा। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

MRF के शेयर में गिरावट

14 नवंबर को MRF के शेयर में गिरावट है। BSE पर शेयर लगभग 1 प्रतिशत तक टूटकर 157000 रुपये के लो तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 66800 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक साल में 30 प्रतिशत और एक महीने में 14 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 27.74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें