Myntra अब 2 घंटे के अंदर आपके घर पहुंचाएगी सामान, शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट M-Now

पायलट प्रोजेक्ट से मिली सीख के बेसिस पर यह ​सर्विस अन्य स्थानों पर भी शुरू की जाएगी। Myntra की शुरुआत 2007-2008 में पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आइटम्स बेचने के लिए हुई थी। मई 2014 में इसे Flipkart ने खरीद लिया। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 4,375 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Nov 23, 2024 पर 10:43 PM
मिंत्रा M-Now के साथ क्विक कॉमर्स क्षेत्र में प्रवेश करने वाले चुनिंदा स्पेशलाइज्ड फैशन प्लेटफॉर्म्स में से एक होगी।

लाइफस्टाइल ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा (Myntra) भी अब क्विक कॉमर्स सेक्टर में आ गई है। कंपनी ने 'M-Now' नाम से इस सेक्टर में कदम रखा है। इसके तहत बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों में 2 घंटे के अंदर सामान की डिलीवरी की गारंटी देने वाली क्विक सर्विस का पायलट शुरू किया गया है। फिलहाल पायलट के तहत सिलेक्टेड सामान की ही डिलीवरी शुरू की गई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट से मिली सीख के बेसिस पर यह ​सर्विस अन्य स्थानों पर भी शुरू की जाएगी। बेंगलुरु स्थित मिंत्रा ने 2022 में मेट्रो शहरों में M-Express नामक एक एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस शुरू की थी। इसका लक्ष्य ग्राहक की ओर से ऑर्डर प्लेस किए जाने के 24-48 घंटों के अंदर सामान की डिलीवरी करना है।

पहले लाई थी M-Express सर्विस


पीटीआई के मुताबिक, मिंत्रा के प्रवक्ता का कहना है, “हमने पहले M-Express सर्विस पेश की थी, ताकि स्पीड के मामले में ग्राहक-अनुभव को बेहतर बनाया जा सके और अब कुछ चुनिंदा पिनकोड में फास्टर डिलीवरी के लिए पायलट किया जा रहा है। हम इसे औपचारिक रूप से शुरू करने से पहले हासिल हुई जानकारी के आधार पर और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।”

रिश्वत मामले में US SEC ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी को भेजा समन, 21 दिन में देना है जवाब

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी पेशकशों में तेजी से ब्यूटी और फैशन कैटेगरी को ऐड कर रहे हैं। मिंत्रा M-Now के साथ क्विक कॉमर्स क्षेत्र में प्रवेश करने वाले चुनिंदा स्पेशलाइज्ड फैशन प्लेटफॉर्म्स में से एक होगी। मिंत्रा की शुरुआत 2007-2008 में पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आइटम्स बेचने के लिए हुई थी। मई 2014 में इसे Flipkart ने खरीद लिया।

Myntra के पास सालाना करीब 4 करोड़ ट्रांजेक्शन करने वाले ग्राहक

मिंत्रा के पास एक मजबूत यूजर बेस है। इसके पास सालाना करीब 4 करोड़ ट्रांजेक्शन करने वाले ग्राहक हैं। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू वित्त वर्ष 2021-22 में 3,501 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2023 में यह सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 4,375 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।