वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक (Warner Bros Discovery Inc) के टीवी, फिल्म स्टूडियोज और स्ट्रीमिंग डिवीजन की बिक्री होने वाली है। इस बिजनेस को खरीदने के लिए नेटफ्लिक्स और पैरामाउंट एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। टक्कर कांटे की है। खबर है कि नेटफ्लिक्स के पास काफी कैश है और अगर कॉम्पिटिटर पैरामाउंट स्काईडांस अपना ऑफर बढ़ाती है, तो वह भी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के लिए अपना ऑफर बढ़ा सकती है। यह बात रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से कही गई है।
