डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नार्डिक्स (Novo Nordisk) ने भारत में वजन कम करने वाली दवा वीगोवी (Wegovy) लॉन्च की है। यह दवा आज लॉन्च हुई है और इस महीने के आखिरी तक फार्मेसी पर बिकने लगेगी। इसका इंजेक्शन हफ्ते में एक बार लगेगा। इसे पांच डोजेज फॉर्म- 0.25 एमजी, 0.5 एमजी, 1 एमजी, 1.75 एमजी और 2.4 एमजी में लॉन्च किया गया है। इसे इस्तेमाल करना आसान होगा क्योंकि यह एक पेन डिवाइस के रूप में उपलब्ध होगा। नोवो नॉर्डिस्क पहले ही भारत में एक ओरल दवा सेमाग्लूटाइड बेचती है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए है। इसे कंपनी ने वर्ष 2022 में लॉन्च किया था।
