नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) ने 12 अगस्त को फिस्कल ईयर 2026 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल-जून 2025 के बीच कंपनी का नेट प्रॉफिट 15 फीसदी बढ़कर 89.63 करोड़ रुपए रहे। एक साल पहले कंपनी का नेट प्रॉफिट 77.82 करोड़ रुपए था।

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) ने 12 अगस्त को फिस्कल ईयर 2026 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल-जून 2025 के बीच कंपनी का नेट प्रॉफिट 15 फीसदी बढ़कर 89.63 करोड़ रुपए रहे। एक साल पहले कंपनी का नेट प्रॉफिट 77.82 करोड़ रुपए था।
फिस्कल ईयर 2026 की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट आई है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 7.5 फीसदी घटकर 312 करोड़ रुपए रहा है। जबकि एक साल पहले फिस्कल ईयर 2025 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 337 करोड़ रुपए था। इस दौरान NSDL का अर्निंग्स/शेयर में सुधार हुआ है। और अब यह 4.48 रुपए प्रति शेयर हो गया है।
NSDL के शेयर 12 अगस्त को कारोबार के अंत में 1.24 फीसदी चढ़कर 1288.80 रुपए पर बंद हुए हैं। पिछले 5 दिनों में इसके शेयरों ने 46.45 फीसदी का रिटर्न दिया है।
मौजूदा फिस्कल ईयर में कंपनी का नेट प्रॉफिट (बॉटम लाइन) में इजाफा हुआ है। कंपनी का सालाना खर्च एक साल पहले के मुकाबले 14 फीसदी गिरकर 228 करोड़ रुपए पर आ गया है। शेयर बाजार में NSDL के शेयरों की लिस्टिंग 6 अगस्त 2025 को हुई थी। कंपनी के IPO प्राइस से 10% प्रीमियम के साथ NSDL के शेयर 880 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए थे।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, NSDL की मजबूत फंडामेंटल्स और डिपॉजिटरी सेगमेंट में लीडरशिप देखते हुए निवेशकों को लंबे समय के लिए शेयर होल्ड करने की सलाह दी थी।
लिस्टिंग प्राइस से अब तक NSDL के शेयर 62 फीसदी रिटर्न दे चुके हैं। जबकि IPO प्राइस के हिसाब से ये 78 फीसदी ऊपर भाग चुके हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।