Get App

NTPC Green Q2 Results: सरकारी रिन्यूएबल कंपनी का मुनाफा 132% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल

NTPC Green Q2 Results: सरकारी कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी का तिमाही मुनाफा 132% बढ़कर ₹88 करोड़ पहुंच गया। कंपनी ने पारादीप पोर्ट के साथ ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया है। शेयरों में 3.45% की तेजी आई। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 9:07 PM
NTPC Green Q2 Results: सरकारी रिन्यूएबल कंपनी का मुनाफा 132% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल
NTPC Green Energy के शेयर बुधवार को BSE पर 3.45% बढ़कर ₹105.03 पर बंद हुए।

NTPC Green Q2 Results: सरकारी कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने बुधवार (29 अक्टूबर) को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 131.6% बढ़कर ₹88 करोड़ पहुंच गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹38 करोड़ था।

कंपनी का रेवेन्यू ₹612.3 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹503.8 करोड़ से 21.5% ज्यादा है। वहीं, EBITDA ₹529.6 करोड़ रहा। यह एक साल पहले ₹420.2 करोड़ था यानी 26% की बढ़ोतरी। इस दौरान EBITDA मार्जिन भी 83.4% से बढ़कर 86.5% पर पहुंच गया।

पारादीप पोर्ट के साथ ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट

इस हफ्ते NTPC ग्रीन एनर्जी ने पारादीप पोर्ट अथॉरिटी के साथ ग्रीन हाइड्रोजन इनिशिएटिव्स पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया। यह समझौता 27 अक्टूबर 2025 को मुंबई में आयोजित इंडिया मेरीटाइम वीक के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें