Ola Electric Layoff: ओला इलेक्ट्रिक में छंटनी! 500 एंप्लॉयीज पर लटकी तलवार, ये है वजह

Ola Electric Layoff: ओला इलेक्ट्रिक ने आईपीओ लाने से पहले कंपनी ने दो रीस्ट्रक्चरिंग की थी। अब एक बार फिर इलेक्ट्रिक वीईकल (EV) कंपनी रीस्ट्रक्चरिंग करने जा रही है और इस बार करीब 500 एंप्लॉयीज को झटका लग सकता है। जानिए इससे पहले कब रीस्ट्रक्चरिंग हुई थी और उसके तहत क्या हुआ था और अब एक बार फिर यह क्यों होने जा रहा है?

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 4:55 PM
Ola Electric Layoff: इलेक्ट्रिक वीईकल (EV) कंपनी ओला में छंटनी होने वाली है।

Ola Electric Layoff: इलेक्ट्रिक वीईकल (EV) कंपनी ओला में छंटनी होने वाली है। भाविश अग्रवाल की ईवी कंपनी अपने कारोबारी ढांचे में बदलाव कर रही है यानी एक बार फिर इसकी रीस्ट्रक्चरिंग होगी जिसका कंपनी के भीतर अलग-अलग डिपार्टमेंट के करीब 500 एंप्लॉयीज को झटका लग सकता है। यह जानकारी मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली है। सूत्रों के मुताबिक प्रॉफिटेबिलिटी हासिल करने की कोशिशों के तहत अपना मार्जिन सुधारने के लिए ही कंपनी छंटनी का रास्ता अपना रही है। यह ऐसे समय में हो रहा जब करीब सात महीने पहले ओला इलेक्ट्रिक की कंपनी ओला कंज्यूमर ने रीस्ट्रक्चरिंग की योजना तैयार की जिसके तहत कम से कम 10 फीसदी एंप्लॉयीज को झटका लगेगा। उसी समय ओला कैब्स के सीईओ हेमंत बख्शी ने कंपनी छोड़ी भी थी।

पहले भी हो चुकी है Ola Electric की रीस्ट्रक्चरिंग

ऐसा नहीं है कि ओला इलेक्ट्रिक पहली बार अपने कारोबारी ढांचे में बदलाव कर रही है। इससे पहले आईपीओ लाने से पहले कंपनी ने दो रीस्ट्रक्चरिंग की थी। सितंबर 2022 में नए एंप्लॉयीज की एक टीम की ऐलान किया गया था ताकि कारोबार को केंद्रीकृत किया जा सके। जुलाई 2022 में भारी पैमाने पर रीऑर्गनाइजेशन प्लान का ऐलान हुआ। इसके तहत कंपनी के तीन कारोबार- यूज्ड कार्स, क्लाउड किचन और ग्रॉसरी डिलीवरी बंद कर दिए गए और करीब 1 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी हुई। कंपनी ने यह इसलिए किया ताकि ईवी बिजनेस पर फोकस किया जा सके। इस छंटनी के बाद इसने ईवी बिजनेस के लिए करीब 800 एंप्लॉयीज के हायरिंग की भी योजना बनाई।


कैसी है ओला इलेक्ट्रिक की सेहत

ओला इलेक्ट्रिक के वित्तीय सेहत की बात करें तो सितंबर 2024 तिमाही में इसकी कमाई सालाना आधार पर 896 करोड़ रुपये से उछलकर 1,246 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसे डिलीवरी में 73.6 फीसदी की बढ़ोतरी से सपोर्ट मिला जो इस दौरान 56,813 यूनिट से बढ़कर 98,619 यूनिट्स पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का घाटा 524 रुपये से घटकर 495 रुपये पर आ गया।

Ola Electric share : ऑपरेटिंग खर्च घटाने पर फोकस कायम, तीसरी और चौथी तिमाही में बाजार को चौकाएंगे -भविष अग्रवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।