Get App

KYC से PPI वॉलेट में शिफ्ट करेगी Ola Money, कस्टमर्स को भेजी गई ईमेल

ओला फाइनेंशियल सर्विसेज के ऑनलाइन वॉलेट बिजनेस ओला मनी ने अपने कस्टमर्स को बताया है कि कंपनी 1 अप्रैल 2024 से 'फुल नो योर कस्टमर वॉलेट' से 'स्मॉल प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट' वॉलेट में शिफ्ट करेगी। इससे कस्टमर्स के केवाईसी प्रोसेस में लगने वाले समय और खर्च की बचत होगी। ओला ने अपने कस्टमर्स से ओलामनी वॉलेट को फुल केवाईसी से स्मॉल पीपीआई में कन्वर्ट करने या मौजूदा वॉलेट को बंद करने को कहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2024 पर 7:34 PM
KYC से PPI वॉलेट में शिफ्ट करेगी Ola Money, कस्टमर्स को भेजी गई ईमेल
ओला ने अपने कस्टमर्स से ओलामनी वॉलेट को फुल केवाईसी से स्मॉल पीपीआई में कन्वर्ट करने या मौजूदा वॉलेट को बंद करने को कहा है।

ओला फाइनेंशियल सर्विसेज (Ola Financial Services) के ऑनलाइन वॉलेट बिजनेस ओला मनी (Ola Money) ने अपने कस्टमर्स को बताया है कि कंपनी 1 अप्रैल 2024 से 'फुल नो योर कस्टमर वॉलेट' (KYC) से 'स्मॉल प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट' (PPI) वॉलेट में शिफ्ट करेगी। इससे कस्टमर्स के केवाईसी प्रोसेस में लगने वाले समय और खर्च की बचत होगी।

फर्म ने 15 मार्च को अपने कस्टमर्स को भेजी गई ईमेल में कहा है, 'हम आपको फुल केवाईसी ओलामनी वॉलेट से जुड़े अहम अपडेट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। हम 1 अप्रैल 2024 से 10,000 की मैक्सिमम वॉलेट लोड सीमा के लिए स्मॉल पीपीआई सिस्टम में शिफ्ट कर रहे हैं।' PPI ऐसे इंस्ट्रूमेंट्स होते हैं, जो सामान और सेवाओं की खरीद, फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी गतिविधियों, रेमिटेंस सुविधाओं आदि की सुविधा प्रदान करते हैं।

ओला ने अपने कस्टमर्स से ओलामनी वॉलेट को फुल केवाईसी से स्मॉल पीपीआई में कन्वर्ट करने या मौजूदा वॉलेट को बंद करने को कहा है। कस्टमर्स को भेजी गई ईमेल में कहा गया है, 'इस बदलाव को सुविधाजनक बनाने के लिए हम आपको सलाह देते हैं कि आप अपने वॉलेट में मौजूद सभी बैलेंस का इस्तेमाल 31 मार्च 2024 तक कर लें। आप ओला कैब राइड या 10,000 वाले किसी अन्य मर्चेंट में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉलेट को बंद करने के लिए पूरी राशि निकाल भी सकते हैं।'

रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) और नो योर कस्टमर (KYC) गाइडलाइंस का पालन नहीं करने के मामले में 2022 में ओला फाइनेंशियल सर्विसेज पर 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें