Get App

कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद नहीं घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, मंत्री हरदीप पुरी बोले- 'ऑयल कंपनियों को चाहिए और समय'

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने शुक्रवार 9 सितंबर को कहा कि ऑयल कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए अभी और समय चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 9:42 PM
कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद नहीं घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, मंत्री हरदीप पुरी बोले- 'ऑयल कंपनियों को चाहिए और समय'
बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें घटकर 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारतीय ऑयल मार्केटिग कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में जल्द कटौती नहीं करने वाली हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने शुक्रवार 9 सितंबर को कहा कि ऑयल कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए अभी और समय चाहिए।

हरदीप पुरी ने ये बातें इस सवाल के जवाब में कहीं कि क्या पिछले एक सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए जा सकते हैं।

हरदीपुर शुक्रवार को DSF बिड राउंड-III के तहत 31 डिस्कवर्ड स्मॉल फील्ड ब्लॉक (DSF) और CBM बिड राउंट- V के तहत 4 सीबीएम ब्लॉक का कॉन्ट्रैक्ट 14 E&P घरेलू दिए जाने के मौके पर एक मीडिया इवेंट में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने संवाददाताओं के पूछे एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं।

बता दें कि बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें घटकर 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं, जो जुलाई के अंत में 11 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें