साल 2023 में क्रिप्टो से जुड़े रैनसम अटैक्स से पेमेंट लगभग दोगुना होकर रिकॉर्ड 1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह बात ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म चैनालिसिस ने कही है। रैनसम के लिए अस्पतालों, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों जैसे संस्थानों को निशाना बनाने वाले स्कैमर्स ने पिछले साल 1.1 अरब डॉलर की कमाई की। 2022 में यह कमाई 56.7 करोड़ डॉलर थी। हालांकि, अन्य क्रिप्टो-संबंधित अपराधों जैसे स्कैमिंग और हैकिंग से होने वाले नुकसान में 2023 में गिरावट आई।