फीकी हुई BitCoin की चमक, फिसला Ethereum, टॉप-10 क्रिप्टो का ऐसा है हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में ही 1 फीसदी से अधिक हलचल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी कमजोर हुई है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई

अपडेटेड Feb 05, 2024 पर 5:04 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.08 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.16 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो-बीएनबी (BNB), एक्सआरपी (XRP) और डोजेक्वॉइन (DogeCoin) में ही 1 फीसदी से अधिक हलचल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 43,092.22 डॉलर (35.78 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.60% की तेजी आई है और यह 1.65 लाख करोड़ डॉलर (137.02 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

टॉप-10 में तीन क्रिप्टो में तेज गिरावट

वीकली बात करें तो टॉप-10 के तीन क्रिप्टो में तेज गिरावट है। सबसे अधिक गिरावट XRP में है और यह करीब 4 फीसदी फिसला है। डोजेक्वॉइन सात दिन में 2 फीसदी से अधिक और बीएनबी करीब ढाई फीसदी फिसला है। टेथर भी रेड जोन में है लेकिन इसमें गिरावट मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में कार्डानो ढाई फीसदी से अधिक, एथेरियम 2 फीसदी से अधिक, एवालांचे डेढ़ फीसदी से अधिक और बिटक्वॉइन करीब दो फीसदी मजबूत हुआ है। यूएसडी क्वॉइन और सोलाना में मामूली तेजी है।


Aster DM Healthcare की धांसू विस्तार योजना, इस क्राइटेरिया वाले शहरों में हॉस्पिटल्स खोलने का भी है प्लान

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 43,092.22 डॉलर 0.19%
एथेरियम (Ethereum) 2,325.66 डॉलर 0.90%
टेथर (Tether) 0.9992 डॉलर (-) 0.05%
बीएनबी (BNB) 304.19 डॉलर 1.45%
सोलाना (Solana) 97.86 डॉलर 0.41%
एक्सआरपी (XRP) 0.506 डॉलर (-) 1.32%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.5028 डॉलर (-) 0.58%
एवालांचे (Avalanche) 35.61 डॉलर (-) 0.27%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.07993 डॉलर 1.44%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3796 करोड़ डॉलर (3.15 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 27.47% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.08 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.16 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।