Paytm AGM: फिनटेक में बन गए हैं लीडर, अब मुनाफे पर करना है फोकस: विजय शेखर शर्मा

Paytm 24th AGM: हाल ही में पेटीएम को अपने पेमेंट सर्विसेज बिजनेस में निवेश के लिए वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। अब PPSL पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए फिर से आवदेन करेगी। सालाना आम बैठक में कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि वह खुद को कंपनी के मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं

अपडेटेड Sep 12, 2024 पर 10:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शर्मा ने कहा कि क्यूआर कोड और साउंडबॉक्स इनोवेशंस ने देश में वित्तीय क्रांति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Paytm Annual General Meeting: 12 सितंबर को फिनटेक कंपनी पेटीएम की 24वीं सालाना आम बैठक हुई। यह सुबह 9 बजे से शुरू हुई। इस मीटिंग के दौरान कंपनी के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शेयरहोल्डर्स से जुड़े। उन्होंने पेमेंट एग्रीगेटर (पीए) लाइसेंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से दोबारा आवेदन करने की मंशा दोहराई।

यह भी कहा कि वह इंडियन बिजनेसेज और स्मॉल मर्चेंट्स के लिए वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शर्मा ने मीटिंग के दौरान कहा, 'मेरे बोर्ड के सदस्यों ने मुझे सलाह दी कि मैं बेंचमार्क के रूप में ESOP से पहले EBITDA पर फोकस को PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) पर शिफ्ट करूं। हम मानते हैं कि ESOP से पहले EBITDA, अपने बड़े ESOP चार्ज के कारण हमारी फाइनेंशियल हेल्थ की केवल आंशिक तस्वीर पेश करता है। हमारी प्रतिबद्धता अब PAT पर फोकस करने की है, जो वास्तविक प्रॉफिटेबिलिटी की ओर हमारे प्रयास को दर्शाती है।'

शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए विजय शेखर शर्मा ने कहा कि कोर पेमेंट्स बिजनेस और क्रॉस-सेलिंग फाइनेंशियल सर्विसेज पर फोकस किया गया है। एक ऐसा कारोबार खड़ा कर रहे हैं, जो प्रॉफिटेबल, टिकाऊ हो, फ्री कैश फ्लो जनरेट करे और लॉन्ग टर्म के लिए स्केलेबल हो।


कई गुना बढ़ जाएगी AI की शक्ति

के मुताबिक, वह खुद को कंपनी के मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। उद्योग बदलेंगे और उनका गहरा प्रभाव पड़ेगा। AI की शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी। कंपनी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में लीडर बन गए है और AI टेक्नोलॉजी में भी इसी तरह आगे बढ़ रही है।

जापान में अपनी नई उपलब्धि पर रोशनी डालते हुए शर्मा ने कहा, 'हमारे AI सिस्टम जापान में पहले से ही चालू हैं। हमारे रिस्क मैनेजमेंट और धोखाधड़ी का पता लगाने वाले सिस्टम न केवल भारत में हमारे पेमेंट सॉल्यूशंस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि जापान की सबसे बड़ी मोबाइल पेमेंट कंपनियों में से एक PayPay का भी सपोर्ट करते हैं। इस कंपनी में पेटीएम संभावित शेयरधारक भी है। हमारे AI-पावर्ड रिस्क मैनेजमेंट सॉल्यूशंस को आगे बढ़ाने के लिए हमारे पास मजबूत मांग और हाई एक्सपेक्टेशंस हैं।'

इंडिया में किस कंपनी के CEO की सैलरी सबसे ज्यादा, टॉप सैलरी वाले एग्जिक्यूटिव्स की लिस्ट में कौन-कौन है शामिल?

एडवांस्ड AI क्षमताओं के साथ उद्योग का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध

शर्मा ने कहा, 'हम एक राष्ट्र के रूप में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में लीड बनने के लिए छलांग लगा चुके हैं, और अब हमारे पास उस नेतृत्व को AI टेक्नोलॉजी में एक्सेंट करने का अवसर और दायित्व है। पेटीएम अपनी एडवांस्ड AI क्षमताओं के साथ उद्योग का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूरी दुनिया कर रही भारत के डिजिटल रिवॉल्यूशन के बारे में बात 

मीटिंग में शर्मा ने कहा कि क्यूआर कोड और साउंडबॉक्स इनोवेशंस ने देश में वित्तीय क्रांति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज पूरी दुनिया भारत के पेमेंट्स और डिजिटल रिवॉल्यूशन के बारे में बात कर रही है। प्रेसिडेंट मधुर देवड़ा ने कहा कि हमारे पास एक मजबूत बैलेंस शीट है और वित्त वर्ष 2024 तक हमारा कैश सरप्लस 8,500 करोड़ रुपये था। पेटीएम, टेक्नोलॉजी बेस्ड सर्विसेज के माध्यम से आधे अरब भारतीयों को मेनस्ट्रीम इकोनॉमइ में लाना चाहती है। हमारा पेटीएम साउंडबॉक्स सफल लेनदेन की घोषणा करके मर्चेंट्स के साथ धोखाधड़ी को रोकता है।

HPCL ने 2212 करोड़ रुपये के इन्फ्रॉस्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट को दी मंजूरी, के विनोद बने कंपनी के नए CFO

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।