पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited or PPBL) के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) मुकुंद बार्सगडे (Mukund Barsagade) ने फिनटेक फर्म Lendingkart को जॉइन कर लिया है। वह ग्रुप CFO के तौर पर लेंडिंगकार्ट से जुड़े हैं। लेंडिंगकार्ट ने 24 अप्रैल को एक बयान में कहा, बार्सगडे फाइनेंस, कैपिटल मार्केट्स, कानूनी, सचिवीय कार्यों का नेतृत्व करेंगे और कंपनी के अगले विकास चरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लेंडिंगकार्ट ग्रुप के फाउंडर और सीईओ हर्षवर्द्धन लूनिया ने कहा कि मुकुंद, लेंडिंगकार्ट के प्रदर्शन को आगे बढ़ाने में मदद करने में महत्वपूर्ण होंगे।
