रिटायरमेंट के बाद हर कोई चाहता है कि वो बिना किसी टेंशन के जिंदगी जिए. ये ऐसा वक्त होता है, जब आप सालों की मेहनत के बाद जिंदगी का आनंद लेना चाहते हैं. लेकिन कभी-कभी अचानक आए खर्च परेशानी खड़ी कर सकते हैं. मेडिकल इमरजेंसी, घर का रेनोवेशन या फिर लाइफस्टाइल के लिए थोड़े एक्स्ट्रा पैसे की जरूरत जैसे खर्च कभी भी आ सकते हैं. ऐसे में जब आपके पास कोई रेग्युलर सैलरी नहीं होती, तो आम लोन मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. हालांकि, ऐसे में पेंशन लोन बड़ी राहत प्रदान कर सकता है
पेंशन लोन भी पर्सनल लोन जैसा ही होता है, लेकिन ये खासतौर पर पेंशनर्स के लिए बनाया गया है. इसमें पेंशन को इनकम प्रूफ या गारंटी मानकर लोन दिया जाता है. जहां आम लोन नौकरी से आने वाली सैलरी को देखकर दिया जाता है, वहीं पेंशन लोन मंथली पेंशन अमाउंट पर आधारित होता है. यह उन लोगों को फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी देता है, जिनके पास पेंशन के अलावा कोई कमाई का जरिया नहीं होता.
इसमें सबसे जरूरी शर्त ये है कि एप्लिकेंट पेंशनर होना चाहिए.
यह लोन बाकी लोन की तरह ही काम करता है, लेकिन इसकी कुछ खास बातें भी हैं:
अगर आप भी लोन लेना चाहते हैं, तो मनीकंट्रोल ऐप या वेबसाइट पर कई पर्सनल लोन ऑफर देख सकते हैं. यहां 50 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन सिर्फ 9.99% सालाना ब्याज दर पर मिल सकता है. इसका प्रोसेस भी पूरी तरह डिजिटल है.
अप्लाई करते समय आमतौर पर इन डॉक्युमेंट की जरुरत पड़ती है:
भारत में कई बड़े बैंक और NBFCs पेंशन लोन ऑफर करते हैं.
बैंक: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और दूसरे प्राइवेट व सरकारी बैंक.
NBFCs: बजाज फिनसर्व, SMFG इंडिया और हीरो फिनकॉर्प सहित कई प्राइवेट लेंडर्स.
पेंशन लोन उन रिटायर्ड लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिन्हें मेडिकल इमरजेंसी, घर के रेनोवेशन या अचानक आए खर्चों के लिए पैसे की जरूरत हो. सस्ती ब्याज दर, आसान प्रोसेस और कम डॉक्युमेंटेशन की वजह से ये लोन सीनियर सिटीजन्स के लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकता है.
आप मनीकंट्रोल ऑनलाइन लेंडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए 50 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं. यहां ब्याज दरें सिर्फ 9.99% सालाना से शुरू होती हैं. प्लेटफॉर्म पर 8 लेंडर्स के जरिए आप 100% डिजिटल प्रोसेस के साथ लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.