पर्सनल लोन अचानक से आए खर्चों को पूरा करने में कई बार मददगार साबित होता है. चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो या घर का रेनोवेशन, पर्सनल लोन के जरिए आप तुरंत फंड जुटा सकते हैं. भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल लेंडिंग सेक्टर के चलते अब पर्सनल लोन लेना बेहद आसान हो गया है. अब आप अपने स्मार्टफोन से पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और कुछ ही घंटों में पैसे आपके बैंक अकाउंट में आ जाते हैं. कई इंस्टेंट लोन ऐप्स तो कुछ ही मिनटों में लोन अप्रूव और डिस्बर्स कर देती हैं.
