Get App

Suzuki ने भारत में पूरे किए 40 साल, पीएम मोदी ने इन राज्यों में मारुति सुजुकी के दो नए प्लांट की रखी आधारशिला

Maruti Suzuki ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्लांट के लिए 10 हजार करोड़ निवेश का फैसला किया है। मारुती सुजुकी साल 2025 से इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रोडक्शन शुरू कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2022 पर 12:31 PM
Suzuki ने भारत में पूरे किए 40 साल, पीएम मोदी ने इन राज्यों में मारुति सुजुकी के दो नए प्लांट की रखी आधारशिला
मारुति देश में अपने परिचालन के 40 साल पूरे होने का जश्न मना रही है

भारत में जापानी कंपनी सुजुकी के 40 साल पूरे होने के मौके पर गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शामिल हुए। इस मौके पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में मारुति सुजुकी पैसेंजर व्हींकल प्लांट और गुजरात के हंसलपुर में इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी। गुरुग्राम और मानेसर के बाद मारुति सुजुकी का यह हरियाणा में तीसरा प्लांट है।

मारुति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्लांट के लिए 10 हजार करोड़ निवेश का फैसला किया है। मारुती सुजुकी साल 2025 से इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रोडक्शन शुरू कर सकती है। सुजुकी के भारत में 40 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित भी किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मारुति सुजुकी की सफलता भारत-जापान की मजबूत पार्टनरशिप का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बीते 8 साल में दोनों देशों के बीच ये रिश्ते नई ऊंचाइयों तक गए हैं। जापान के सहयोग से आज भारत में बुलेट ट्रेन से लेकर बनारस में रुद्राक्ष सेंटर तक का विकास हुआ है।

जापानी वाहन कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के भारतीय परिचालन के चार दशक पूरा होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा की बड़ी खपत परिवहन क्षेत्र में होती है ऐसे में इस क्षेत्र में नवोन्मेष एवं शोध प्रयास हमारी प्राथमिकता होने चाहिए। हमें भरोसा है कि हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें