Get App

Radhakishan Damani: अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी की संपत्ति इस साल 23% घटी, शेयर बाजार में गिरावट का असर

अरबपति निवेशक और डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) के पोर्टफोलियो में शामिल शेयरों की वैल्यू में इस साल अभी तक करीब 23 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2022 पर 6:07 PM
Radhakishan Damani: अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी की संपत्ति इस साल 23% घटी, शेयर बाजार में गिरावट का असर
Radhakishan Damani के पास सार्वजनिक रूप से 14 कंपनियों के शेयर हैं

अरबपति निवेशक और डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) के पोर्टफोलियो में शामिल शेयरों की वैल्यू में इस साल अभी तक करीब 23 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। दिसंबर 2021 के दौरान दमानी की संपत्ति अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर थी और तब से इसमें अभी तक गिरावट आई है।

ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के मुताबिक, राधाकिसन दमानी की संपत्ति इस समय 155,503.17 करोड़ रुपये है, जो मार्च तिमाही के अंत से करीब 10 फीसदी कम है। मार्च तिमाही के अंत में दमानी की संपत्ति 173,822 करोड़ रुपये थी, जो इसकी पिछली तिमाही के मुकाबले 14 फीसदी कम था।

कुल मिलाकर राधाकिशन दमानी की संपत्ति में इस साल की शुरुआत से अभी तक 23 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के दौरान दमानी की संपत्ति करीब 202,248.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी, जो इसका ऑल-टाइम हाई था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें