रतन टाटा के युवा दोस्त शांतनु नायडू (Shantanu Naidu) को अब टाटा मोटर्स में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह कंपनी में जनरल मैनेजर और स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स के हेड बन गए हैं। इस बारे में नायडू ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए जानकारी दी। नायडू, रतन टाटा के बेहद करीबी और भरोसेमंद दोस्त थे। शांतनु ने एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर, हेड- स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स के तौर पर एक नया पद संभाल रहा हूं। मुझे याद है जब मेरे पिता टाटा मोटर्स प्लांट से सफेद शर्ट और नेवी कलर का पैंट पहनकर घर आते थे और मैं खिड़की पर उनका इंतजार करता था...'
