भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने NBFC आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Arohan Financial Services Ltd) पर लगाए गए सुपरवायजरी प्रतिबंध हटा दिए हैं। RBI ने 17 अक्टूबर, 2024 को कोलकाता स्थित आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज को 21 अक्टूबर, 2024 से लोन सैंक्शन करने ओर डिस्बर्स करने से रोकने का निर्देश दिया था। आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज मुख्य रूप से आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को लोन उपलब्ध कराती है।
