भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार 29 नवंबर को डिजिटल रुपी (Digital Rupee) को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। RBI ने बताया कि वह 1 दिसंबर को खुदरा डिजिटल रुपी (e₹-R) के पहले पायलट या ट्रायल को लॉन्च करेगा। यह पायलट कुछ चुनिंदा ग्राहकों और व्यापारियों के समूह के बीच लॉन्च किया जाएगा। RBI ने इस ट्रायल के लिए 8 बैंकों को चिन्हित किया गया है, जो चरणबद्ध तरीके से इसमें शामिल होंगे। पहले चरण 4 बैंकों की सहभागिता के साथ देश के 4 शहरों में शुरू होगा। इन बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), यस बैंक (Yes Bank) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शामिल (IDFC First Bank) हैं।
