Get App

RBI ने रिलायंस कैपिटल एडमिनिस्ट्रेटर की सहायता के लिए की 3 सदस्यीय एडवाइजरी पैनल की नियुक्ति

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर नागेश्वर राव वाई को रिलायंस कैपिटल का एडमिनिस्ट्रेटर बनाया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2021 पर 7:13 PM
RBI ने रिलायंस कैपिटल एडमिनिस्ट्रेटर की सहायता के लिए की 3 सदस्यीय एडवाइजरी पैनल की नियुक्ति
रिलायंस कैपिटल के ऊपर 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज है

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को अनिल अंबानी (Anil Ambani) की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप की कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (Reliance Capital Limited) के एडमिनिस्ट्रेटर की सहायता के लिए तीन सदस्यीय सलाहकार समिति नियुक्त की है।

समिति के सदस्यों में भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव नौटियाल (Sanjeev Nautiyal), एक्सिस बैंक के पूर्व DMD श्रीनिवासन वरदराजन (Srinivasan Varadarajan) और टाटा कैपिटल के पूर्व MD & CEO प्रवीण पी कडले शामिल हैं।

नीति आयोग ने कचरा पैदा करने वालों से कलेक्शन शुल्क लेने का दिया सुझाव, जानें पूरी डिटेल

बता दें कि RBI ने सोमवार को रिलायंस कैपिटल के निदेशक मंडल को भंग कर दिया। केंद्रीय बैंक जल्द ही कर्ज में डूबी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करेगा। भुगतान में चूक और कंपनी संचालन के स्तर पर गंभीर खामियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें