जून में महंगाई दर में मामूली कमी आई है। सरकार ने मंगलवार (12 जुलाई) शाम रिटेल इनफ्लेशन के डेटा जारी किए। जून में खुदरा महंगाई दर में मई के मुकाबले मामूली कमी आई है। जून में रिटेल इनफ्लेशन 7.01 फीसदी रहा। मई में यह 7.04 फीसदी था। लेकिन यह अब भी RBI के टारगेट से ऊपर है।
