RJ Corp Succession Plan: Varun Beverages और Devyani International बेटे को, चेयरमैन ने हेल्थ और एडुकेशन कारोबार दिया बेटी को

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) और देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) की मास्टर फ्रेंचाइजी कंपनी आरजे कॉर्प (RJ Corp) की कमान अब अगली पीढ़ी के हाथ में है। वरुण बेवरेजेज अमेरिका के बाहर पेप्सिको (Pepsico) की दूसरी सबसे बड़ी बॉटलिंग कंपनी है और देवयानी इंटरेशनल देश में केएफसी (KFC), पिज्जा हट (Pizza Hut) और कोस्टा कॉफी (Costa Coffee) के आउटलेट्स चलाती है

अपडेटेड Apr 25, 2024 पर 1:57 PM
आरजे कॉर्प ने फूड एंड बेवरेजेज के साथ-साथ हेल्थकेयर और एडुकेशन कारोबार की कमान अपने बेटे और बेटी को सौंप दी है।

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) और देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) की मास्टर फ्रेंचाइजी कंपनी आरजे कॉर्प (RJ Corp) की कमान अब अगली पीढ़ी के हाथ में है। वरुण बेवरेजेज अमेरिका के बाहर पेप्सिको (Pepsico) की दूसरी सबसे बड़ी बॉटलिंग कंपनी है और देवयानी इंटरेशनल देश में केएफसी (KFC), पिज्जा हट (Pizza Hut) और कोस्टा कॉफी (Costa Coffee) के आउटलेट्स चलाती है। दोनों ही कंपनियां घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हैं। 300 करोड़ डॉलर की आरजे कॉर्प के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने सक्सेशन प्लान की औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। उन्होंने फूड एंड बेवरेजेज कारोबार की कमान अपने बेटे वरुण को सौंपी ही जबकि हेल्थकेयर और एडुकेशन कारोबार की कमान बेटी देवयानी को सौंप दी है।

RJ Corp के चेयरमैन में नहीं होगा कोई बदलाव

आरजे कॉर्प ने फूड एंड बेवरेजेज के साथ-साथ हेल्थकेयर और एडुकेशन कारोबार की कमान अपने बेटे और बेटी को सौंप दी है। हालांकि आरजे कॉर्प के चेयरमैन रवि जयपुरिया बने रहेंगे। 70वर्षीय रवि ने कहा कि कंपनी की हर दिन की गतिविधियों को आम दिनों की ही तरह प्रोफेशनल्स संभालते रहेंगे।


क्या मिलेगा वरुण और देवयानी जयपुरिया को

36 वर्षीय वरुण जयपुरिया को वरुण बेवरेजेज और देवयानी इंटरनेशनल की कमान मिली है। वरुण बेवरेजेज पेप्सी, मिरिंडा, 7यूपी, माउंटेन ड्यू फिजी ड्रिंक, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, ट्रॉपिकाना जूस, स्लाइस जूस और एक्वाफिना वॉटर जैसे पेप्सिको बेवरेजेज की बॉटलिंग करती है। इसकी 45 मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं और यह दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, नेपाल और श्रीलंका समेत नौ देशों में कारोबार करती है। देवयानी इंटरनेशनल केएफसी, पिज्जा हट चलाती है और उसके पास कोस्टा कॉफी, वानगो और फूड स्ट्रीट ब्रांड की एक्क्लूसिव फ्रेंचाइजी है। इसकी मौजूदगी नेपाल, नाइजीरिया और थाईलैंड में भी है।

39 वर्षीय देवयानी जयपुरिया को हेल्थकेयर बिजनेस मिला है। इसमें हॉस्पिटल चेन कोकून, गुरुग्राम और जयपुर में दिल्ली पब्लिक स्कूल के साथ-साथ गुड़गांव में डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल और जयपुर में धाराव हाई स्कूल शामिल हैं। इसके हेल्थकेयर वर्टिकल में क्रायोविया बायोटेक शामिल है जो गर्भनाल के ब्लड स्टेम के कलेक्शन, प्रोसेसिंस और स्टोरेज की सेवा देती है। यह थाईलैंड, सिंगापुर, पश्चिम एशिया, नेपाल, वियतनाम और पूर्वी अफ्रीका में मौजूद है। इसके एडुकेशन वर्टिकल में डीपीएस, डीपीएस इंटरनेशनल, प्रवाह और मॉडर्न मोंटेसरी इंटरनेशनल लंदन हैं।

'हेल्दी फूड ड्रिंक' नहीं रही Horlics! इस कारण Hindustan Unilever ने बदली दी कैटेगरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।