यूक्रेन से रूसी सेना की तुरंत वापसी की डिमांड पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में हुई वोटिंग में इंडिया ने हिस्सा नहीं लिया। इससे अमेरिका नाराज है। वह रूस से एस-400 ट्रायंफ मिसाइल डिफेंस सिस्टम की की खरीद के लिए इंडिया पर रोक लगाने का विचार कर रहा है। अमेरिका Countering America’s Adversaries Through Sanctions Act (CAATSA) के तहत यह प्रतिबंध लगा सकता है। बुधवार को सीनियर अमेरिकी डिप्लोमैट डोनाल्ड एलयू ने सीनेट फॉरेन रिलेशंस सबकमेटी के सदस्यों को यह जानकारी दी।
