Subrata Roy Death: सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई में 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं। जानकारी के मुताबिक, सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर कल 15 नवंबर को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।
