Salary Hike in 2025: एंप्लॉयीज को इस साल झटका लग सकता है क्योंकि सैलरी ग्रोथ की रफ्तार और सुस्त होने वाली है। ऐसा एक दिग्गज ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म Aon का कहना है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और सुस्त ग्रोथ के बीच इस साल सैलरी औसतन 9.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है जबकि पिछले साल 9.3 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी। वर्ष 2022 से ही सैलरी इंक्रीमेंट में गिरावट का रुझान बना हुआ है जब कंपनियां औसतन 10.6 फीसदी की रफ्तार से सैलरी बढ़ाती थीं। इसके एनुअल सैलरी इंक्रीज एंड टर्नओवर सर्वे 2024-25 के मुताबिक इस साल ग्रोथ और सैलरी इंक्रीमेंट में उतार-चढ़ाव खत्म होने वाला है।
