Get App

सऊदी अरब नई रिफाइनरी में निवेश के लिए BPCL से कर रहा है बातचीत, जानिए क्या है प्लान

भारत के पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने 29 सितंबर को रियाद में सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रियों और देश की सरकारी तेल एवं गैस कंपनी अरामको के अधिकारियों से मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके पोस्ट के अनुसार जैन ने कहा कि चर्चा द्विपक्षीय मुद्दों और तेल एवं गैस क्षेत्र में सहयोग से जुड़ी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2024 पर 8:41 PM
सऊदी अरब नई रिफाइनरी में निवेश के लिए BPCL से कर रहा है बातचीत, जानिए क्या है प्लान
सऊदी अरब सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की आगामी रिफाइनरी में निवेश की तैयारी में है।

सऊदी अरब (Saudi Arabia) सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की आगामी रिफाइनरी में निवेश की तैयारी में है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि सऊदी अरब अपनी 100 अरब डॉलर की निवेश योजना के तहत नई रिफाइनरी में निवेश के लिए BPCL से बातचीत कर रहा है। BPCL देश की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए एक नई रिफाइनरी स्थापित करने के शुरुआती स्टेज में है। रिफाइनर वर्तमान में प्रोजेक्ट के लिए लोकेशन को फाइनल करने की प्रक्रिया में है।

अधिकारी ने कहा, "उनके (BPCL और सऊदी अरब) बीच तकनीकी चर्चाएं जारी हैं। सऊदी अरब निवेश के लिए भारत में ग्रीनफील्ड और रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व प्रोजेक्ट्स पर विचार कर रहा है।" इस मामले में बीपीसीएल के प्रवक्ता को भेजे गए सवालों का स्टोरी पब्लिश होने के समय तक कोई जवाब नहीं मिला।

100 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना

सऊदी अरब ने 2019 में भारत के साथ एक समझौता किया और कृषि, इन्फ्रॉस्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी जैसे सेक्टर्स में देश में 100 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना की घोषणा की। भारत के पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने 29 सितंबर को रियाद में सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रियों और देश की सरकारी तेल एवं गैस कंपनी अरामको के अधिकारियों से मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके पोस्ट के अनुसार जैन ने कहा कि चर्चा द्विपक्षीय मुद्दों और तेल एवं गैस क्षेत्र में सहयोग से जुड़ी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें