Get App

सेबी ने Embassy REIT को CEO अरविंद मैया को सस्पेंड करने का निर्देश दिया, ऑडिटिंग में गड़बड़ी का मामला

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने एंबेसी ऑफिस पार्क्स मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के CEO अरविंद मैया को पद से सस्पेंड कर कंपनी को तत्काल प्रभाव से अंतरिम सीईओ नियुक्त करने का निर्देश दिया है। एंबेसी ऑफिस पार्क्स मैनेजमेंट सर्विसेज, एंबेसी REIT का मैनेजर है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने 4 नवंबर को जारी अंतरिम ऑर्डर में कहा है कि नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) ने गंभीर गड़बड़ियों के मामले में मैया पर पाबंदी लगाई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 10:27 PM
सेबी ने Embassy REIT को CEO अरविंद मैया को सस्पेंड करने का निर्देश दिया, ऑडिटिंग में गड़बड़ी का मामला
सेबी ने 24 जनवरी 2023 को CDEL के मामले में ऑर्डर पास किया था।

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने एंबेसी ऑफिस पार्क्स मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के CEO अरविंद मैया को पद से सस्पेंड कर कंपनी को तत्काल प्रभाव से अंतरिम सीईओ नियुक्त करने का निर्देश दिया है। एंबेसी ऑफिस पार्क्स मैनेजमेंट सर्विसेज, एंबेसी REIT का मैनेजर है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने 4 नवंबर को जारी अंतरिम ऑर्डर में कहा है कि नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) ने गंभीर गड़बड़ियों के मामले में मैया पर पाबंदी लगाई थी, लिहाजा सेबी को भी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (CDEL) से जुड़े मार्केट फ्रॉड के मामले में मैया की लापरवाही का संज्ञान लेना पड़ा।

सेबी के आदेश में कहा गया है, 'अरविंद मैया ने लिस्टेड कंपनी के यूजर्स को फाइनेंशियल स्टेटमेंट नहीं मुहैया कराया और ऐसे फ्रॉड की न तो ऑडिट कराई और न ही इस बारे में जानकारी दी, जो सभी फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन के जरिये स्पष्ट तौर पर जाहिर थी। उन्होंने न सिर्फ प्रोफेशनल स्तर पर गैर-जिम्मेदार भूमिका निभाई है, बल्कि उनमें ईमानदारी और निष्ठा की भी कमी नजर आती है।'

NFRA ने वित्त वर्ष 2019 के दौरान कॉफी डे एंटरप्राइजेज के वैधानिक ऑडिटर्स के प्रोफेशनल बर्ताव की जांच के बाद यह ऑर्डर जारी किया था। ये ऑडिटर्स अपने इंगेजमेंट पार्टनर अरविंद मैया की अगुवाई में काम कर रहे थे। इंगेजमेंट पार्टनर वह शख्स होता है, जो ऑडिटिंग की अगुवाई करता है। NFRA ने CDEL से फंड डायवर्जन मामले में सेबी की जांच के बाद यह जांच शुरू की थी।

सेबी ने 24 जनवरी 2023 को CDEL के मामले में ऑर्डर पास किया था जिसमें रेगुलेटर ने पाया था कि CDELकी सब्सिडियरीज से संबंधित पक्ष मैसूर अमालगेमेटेड कॉफी एस्टेट्स लिमिटेड (MACEL) को 3,535 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, लेकिन इसके लिए CDEL की ऑडिट कमेटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से जरूरी मंजूरी नहीं ली गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें