Get App

Waaree Energies Share: वारी एनर्जीज ने अमेरिका में मानी गलती, इंपोर्टेड सोलर पैनल को बताया था भारत का माल

Waaree Energies Share: सोलर कंपनी वारी एनर्जीज ने अमेरिका में स्वीकार किया कि वियतनाम और मलेशिया से मंगाए गए सोलर सेल और मॉड्यूल को भारत का आयात बताया गया था। इस मामले का असर कंपनी के एक्सपोर्ट ऑर्डर और कारोबार पर भी दिखने लगा है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 5:49 PM
Waaree Energies Share: वारी एनर्जीज ने अमेरिका में मानी गलती, इंपोर्टेड सोलर पैनल को बताया था भारत का माल
वारी एनर्जीज का शेयर बुधवार को 2.29% की तेजी के साथ 2500 रुपये पर बंद हुआ।

Waaree Energies Share: सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी Waaree Energies ने अमेरिका के सामने एक बड़ी गलती स्वीकार की है। कंपनी ने माना है कि उसने 2021 से 2026 के बीच वियतनाम और मलेशिया से आयात किए गए सोलर सेल और मॉड्यूल को गलती से भारत से आया हुआ बता दिया था।

Moneycontrol को मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग (USITC) के सवालों के जवाब में यह बात स्वीकार की है। यह मामला भारत, इंडोनेशिया और लाओस से होने वाले सोलर इंपोर्ट पर अमेरिका की जांच से जुड़ा है।

अमेरिका में ड्यूटी बचाने का मामला

अमेरिकी कस्टम विभाग (CBP) ने पिछले साल Waaree के खिलाफ जांच शुरू की थी। आरोप था कि कंपनी ने सोलर सामान के मूल देश की गलत जानकारी देकर ड्यूटी से बचने की कोशिश की। 23 जून को CBP ने कुछ आयात पर ड्यूटी चोरी का मामला पाया। 29 अक्टूबर को अपने अंतिम फैसले में भी इस निष्कर्ष को बरकरार रखा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें