Get App

Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 12 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Outlook : बाजार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की आक्रामक खरीदारी से भी सपोर्ट मिल रहा है। नवंबर में इनका कुल निवेश लगभग 5.68 अरब डॉलर तक पहुंच गया जो सितंबर 2024 के बाद से किसी एक महीने में आया सबसे बड़ा विदेशी निवेश है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 92–93 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रही। इसमें काफी नरमी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 5:01 PM
Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 12 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market Outlook : तकनीकी रूप से बाजार की यह चाल दिखाती है कि तेजी का रुझान जारी है,लेकिन अहम रेजिस्टेंस के स्तर के पास काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है

Market Outlook : 11 नवंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 25250 के स्तर के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 772.75 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,879.40 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 210.40 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,255.05 पर बंद हुआ। आज 2756 शेयरों में तेजी आई, 1555 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 162 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयरों में M&M, इंटरग्लोब एविएशन, आयशर मोटर्स, ट्रेंट और टाटा स्टील शामिल रहे, जबकि टेक महिंद्रा, ICICI बैंक, नेस्ले, HCL टेक और टाइटन कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई।

सेक्टरों की बात करें तो इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ऑटो, बैंक और FMCG सेक्टर में 1-2 प्रतिशत की तेजी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की आक्रामक खरीदारी से बाजार को मिला सपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें