Get App

JM Financial : RBI के बाद अब SEBI ने दिया झटका, डेट इश्यू के लिए लीड मैनेजर के रूप में काम करने पर पाबंदी

JM Financial के खिलाफ मार्केट रेगुलेटर SEBI का हालिया एक्शन RBI के एक्शन के बाद आया है। इससे पहले आरबीआई ने कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके चलते कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट भी देखी गई है। हालांकि, जेएम फाइनेंशियल ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 07, 2024 पर 7:42 PM
JM Financial : RBI के बाद अब SEBI ने दिया झटका, डेट इश्यू के लिए लीड मैनेजर के रूप में काम करने पर पाबंदी
जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। RBI के बाद अब मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने भी कंपनी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। सेबी ने जेएम फाइनेंशियल को पब्लिक डेट इश्यू (Public debt issues) के लिए लीड मैनेजर के रूप में काम करने से रोक दिया है। सेबी ने आज गुरुवार को कंपनी पर नियमों के उल्लंघन के चलते यह कार्रवाई की है। इसके तहत जेएम फाइनेंशियल पर डेट सिक्योरिटीज के किसी भी पब्लिक इश्यू के लिए लीड मैनेजर के रूप में कार्य करने पर पाबंदी लगा दी गई है। बता दें कि इसके पहले RBI ने कई तरह की गड़बड़ियां पाए जाने के बाद ग्रुप की कंपनी जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड पर मंगलवार को कई प्रतिबंद लगाए थे।

SEBI ने अपने आदेश में क्या कहा?

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने इस मामले पर कंपनी के खिलाफ अंतरिम आदेश पारित किया है। सेबी ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि जेएम फाइनेंशियल उन डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू में 60 दिन के लिए लीड मैनेजर के रूप में काम कर सकती है, जो उसके पास मौजूदा समय में हैं। मार्केट रेगुलेटर ने कहा, “सेबी इस आदेश के तहत शामिल मुद्दों की जांच करेगा। इस तरह की गई जांच इस आदेश की तारीख से छह महीने की अवधि के भीतर पूरी की जाएगी।''

सेबी ने वर्ष 2023 के दौरान नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) के पब्लिक इश्यू की नियमित जांच की और पाया कि जारी की गई सिक्योरिटीज के एक बहुत बड़े परसेंटेज का लेनदेन लिस्टिंग के दिन ही हुआ, जिसके चलते रिटेल ओनरशिप में तेजी से कमी आई। ए.के. कैपिटल सर्विसेज, जेएम फाइनेंशियल, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स एनसीडी इश्यू के लीड मैनेजर थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें