Ashneer Grover: शार्क टैंक इंडिया के चर्चित जज अशनीर ग्रोवर के पिता का निधन, लिखा इमोशनल पोस्ट

अशनीर के पिता अशोक ग्रोवर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। फिलहाल, उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वह दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क मे रहते थे। दिवंगत अशोक ग्रोवर के परिवार में उनके बेटे अशनीर ग्रोवर के अलावा उनकी बेटी आशिमा ग्रोवर और पत्नी हैं

अपडेटेड Mar 29, 2023 पर 3:11 PM
Story continues below Advertisement
अशनीर ने अपने पिता की तस्वीर के साथ एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है

फिनटेक कंपनी BharatPe के को-फाउंडर और मशहूर बिजनेस शो 'शॉर्क टैंक इंडिया (Shark Tank India)' सीजन-1 के चर्चित जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के पिता अशोक ग्रोवर (Ashok Grover) का मंगलवार 28 मार्च को निधन हो गया। वह 70 साल के थे। इस बात की सूचना ग्रोवर ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से इस बात की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मंगलवार 28 मार्च को उनके पिता अशोक ग्रोवर ने अंतिम सांस ली।

अशनीर ने अपने पिता की तस्वीर के साथ एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है। चर्चित 'शार्क ने अपने इमोशनल पोस्ट में लिखा, 'बाय पापा, आपको बहुत सारा प्यार। स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नानाजी और नानीजी का ख्याल रखिएगा। अपने पोस्ट में उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'अशोक ग्रोवर (पुत्र नंदलाल ग्रोवर) 04.08.1953-28.03.2023'।


अशनीर के पिता अशोक ग्रोवर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। फिलहाल, उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वह दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क मे रहते थे। दिवंगत अशोक ग्रोवर के परिवार में उनके बेटे अशनीर ग्रोवर के अलावा उनकी बेटी आशिमा ग्रोवर और पत्नी हैं।

पेमेंट इंटरफेस भारतपे के को-फाउंडर के अलावा ग्रोवर रिएलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया में बतौर जज के तौर पर नजर आए थे। हालांकि, ग्रोवर को शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 में शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह CarDekho के सह-संस्थापक अमित जैन ने ले ली।

ये भी पढ़ें- BharatPe में अशनीर ग्रोवर की कितनी सैलरी थी, जानिए पति-पत्नी की सैलरी का पूरा हिसाब

हाल ही में अशनीर ग्रोवर ने स्टार्टअप फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म क्रिकपे (Fantasy Cricket Platform Crickpe) लॉन्च किया था। इसे इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले ही लॉन्च किया गया है। यह उनका थर्ड यूनिकॉर्न है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।