फिनटेक कंपनी BharatPe के को-फाउंडर और मशहूर बिजनेस शो 'शॉर्क टैंक इंडिया (Shark Tank India)' सीजन-1 के चर्चित जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के पिता अशोक ग्रोवर (Ashok Grover) का मंगलवार 28 मार्च को निधन हो गया। वह 70 साल के थे। इस बात की सूचना ग्रोवर ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से इस बात की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मंगलवार 28 मार्च को उनके पिता अशोक ग्रोवर ने अंतिम सांस ली।
