अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के डूबने का झटका अब इसकी पैरेंट ग्रुप और सीईओ-सीएफओ को भी लगा है। शेयरहोल्डर्स ने एसवीबी के पैरेंट एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप और इसके सीईओ Greg Becker और सीएफओ Daniel Beck के खिलाफ याचिका दायर किया है। शेयरहोल्डर्स ने बैंक की सेहत से जुड़ी अहम जानकारियों को छुपाने पर यह याचिका कैलिफोर्निया के सैन जोस में फेडरल कोर्ट में दायर किया है। Silicon Valley Bank की बुरी सेहत के मद्देनजर शुक्रवार 10 मार्च को अमेरिकी नियामक ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।
