Get App

अमेरिका में बैंकिंग संकट: सिलिकॉन वैली बैंक को रेगुलेटर ने किया बंद, एक दिन में 70% गिर गया शेयर

अमेरिकी रेगुलेटर्स ने देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) को बंद करने का आदेश दिया है। यह अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक है। बैंक के पास करीब 210 अरब डॉलर के एसेट्स है। यह नए जमाने की टेक कंपनियों और वेंचर कैपिटल के निवेश वाली कंपनियों को वित्तीय सपोर्ट देने वाला देश का प्रमुख बैंक हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 11, 2023 पर 11:17 PM
अमेरिका में बैंकिंग संकट: सिलिकॉन वैली बैंक को रेगुलेटर ने किया बंद, एक दिन में 70% गिर गया शेयर
कैलिफोर्निया के बैंक नियामक के मुताबिक 9 मार्च को कारोबार बंद होने पर बैंक के पास $958 मिलियन का निगेटिट कैश बैलेंस था

अमेरिका में एक बार फिर बड़ा बैंकिंग संकट खड़ा होता दिख रहा है। अमेरिकी रेगुलेटर्स ने देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) को बंद करने का आदेश दिया है। CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल प्रोटेक्शन और इनोवेशन से इस बैंक को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उसने फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) को बैंक का रिसीवर नियुक्त किया है। बैंक में जमा ग्राहकों के पैसों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी FDIC को दी गई है। इसके अलावा FDIC ने बैंक के इश्योरेंस वाले डिपॉजिट को रखने के लिए डिपॉजिट इंश्योरेंस नेशनल बैंक ऑफ सांता क्लारा का गठन किया है।

सिलिकॉन वैली बैंक (SVB), अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक है। बैंक के पास करीब 210 अरब डॉलर के एसेट्स है। यह नए जमाने की टेक कंपनियों और वेंचर कैपिटल के निवेश वाली कंपनियों को वित्तीय सपोर्ट देने वाला देश का प्रमुख बैंक हैं।

हालांकि पिछले 18 महीनों में अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने से ऐसी कंपनियों को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। साथ ही अधिक जोखिम के कारण निवेशकों की दिलचस्पी भी ऐसे टेक कंपनियों में घटी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें