भारत के एविएशन सेक्टर में एक नई कंपनी 'सीरियस इंडिया एयरलाइंस' (Sirius India Airlines) की एंट्री हुई है। कंपनी, एयर चार्टर बिजेनस में कदम रख रही है। सीरियस इंडिया एयरलाइंस ने दुबई स्थित ट्रांसवर्ल्ड ग्रुप के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी भारत में ट्रांसवर्ल्ड ग्रुप के लग्जरी प्राइवेट एयर ट्रैवल ब्रांड ऐरावत एविएशन को उतारना चाहती है। सीरियस इंडिया एयरलाइंस के प्रमोटर-डायरेक्टर अरुण कश्यप हैं, जो SpiceJet में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में स्पाइसजेट को छोड़ा था।
