Get App

Layoff: SoftBank Vision Fund से 20% की एंप्लॉयीज की छंटनी, तीन साल में तीसरी बार लटकी तलवार

Layoff on AI Bets: वर्ष 2022 के बाद से जापानी इंवेस्टमेंट ग्रुप सॉफ्टबैंक के फ्लैगशिप सॉफ्टबैंक विजन फंड में तीसरी बार छंटनी हो रही है। इस बार इसके करीब 20% एंप्लॉयीज की छुट्टी हो रही है। खास बात ये है कि चार साल बाद की सबसे तगड़ी तिमाही नतीजे के बाद फंड में यह छंटनी हो रही है। चेेक करें इसके कितने एंप्लॉयीज हैं, छंटनी की वजह क्या है और सॉफ्टबैंक की स्ट्रैटेजी क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 19, 2025 पर 9:39 AM
Layoff: SoftBank Vision Fund से 20% की एंप्लॉयीज की छंटनी, तीन साल में तीसरी बार लटकी तलवार
SoftBank Vision Fund Layoff: सॉफ्टबैंक ग्रुप में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी चल रही है। इसकी विजन फंड टीम से दुनिया भर में करीब 20% एंप्लॉयीज की छंटनी होगी।

SoftBank Vision Fund Layoff: सॉफ्टबैंक ग्रुप में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी चल रही है। इसकी विजन फंड टीम से दुनिया भर में करीब 20% एंप्लॉयीज की छंटनी होगी। भारी पैमाने पर इस छंटनी की वजह ये है कि इसके सॉफ्टबैंक के फाउंडर मासायोशी सोन अमेरिका में बड़े पैमाने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर दांव लगा रहे हैं और सॉफ्टबैंक विजन फंड में छंटनी इसी का एक हिस्सा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। वर्ष 2022 के बाद से जापानी इंवेस्टमेंट ग्रुप के फ्लैगशिप फंड में यह तीसरी बार है, जब एंप्लॉयीज को झटका लग रहा है। विजन फंड में दुनिया भर में 300 से अधिक एंप्लॉयीज काम कर हे हैं।

धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बावजूद छंटनी का फैसला

तीन साल में तीसरी बार छंटनी कर रहे सॉफ्टबैंक विजन फंड ने इससे पहले जब दो बार छंटनी की थी, तो उस समय ग्रुप भारी घाटे से जूझ रहा था। वहीं अब इस फंड से करीब 20% एंप्लॉयीज की छंटनी ऐसे समय में की जा रही है, जब पिछले महीने ही इसने अपना रिजल्ट पेश किया और इसमें सामने आया कि जून 2021 के बाद से यह सबसे तगड़ी तिमाही रही। एनवीडिया जैसे पब्लिक होल्डिंग्स से तगड़े मुनाफे पर इसकी तिमाही शानदार रही।

क्या है SoftBank Vision Fund की स्ट्रैटेजी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें