Get App

SpiceJet के चेयरमैन एयरलाइन में बेच सकते हैं 10-15% हिस्सेदारी, जानिए क्या है प्लान

SpiceJet इस फंड का इस्तेमाल ग्राउंडेड विमानों को वापस लाने, देनदारियों का निपटान करने और नए फ्लीट को शामिल करने के अलावा अन्य सामान्य उद्देश्यों के लिए करेगी। वर्तमान में वित्तीय दिक्कतों, कानूनी चुनौतियों और कम फ्लीट का सामना कर रही एयरलाइन कई दायित्वों को पूरा करने के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2024 पर 7:10 PM
SpiceJet के चेयरमैन एयरलाइन में बेच सकते हैं 10-15% हिस्सेदारी, जानिए क्या है प्लान
स्पाइसजेट के प्रमोटर और चेयरमैन अजय सिंह फंड जुटाने के लिए एयरलाइन में 10 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी बेच सकते हैं।

स्पाइसजेट (SpiceJet) के प्रमोटर और चेयरमैन अजय सिंह फंड जुटाने के लिए एयरलाइन में 10 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी बेच सकते हैं। यह फंडिंग राउंड सितंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। वर्तमान में वित्तीय दिक्कतों, कानूनी चुनौतियों और कम फ्लीट का सामना कर रही एयरलाइन कई दायित्वों को पूरा करने के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। सिंह कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दोनों हैं।

सितंबर के अंत तक फंडिंग राउंड पूरा होने की उम्मीद

समाचार एजेंसी ने बताया कि सिंह फेवरेबल कंडीशन के आधार पर एयरलाइन में अपनी हिस्सेदारी का 15 फीसदी तक बेच सकते हैं। यह कदम एयरलाइन के प्रस्तावित क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) का हिस्सा है, जिसका मकसद 2000 करोड़ रुपये तक जुटाना है। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के अनुसार भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संभावित निवेशकों के साथ चर्चा पहले ही हो चुकी है। सितंबर के अंत तक फंडिंग राउंड पूरा होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह पता चला है कि फंड का इस्तेमाल ग्राउंडेड विमानों को वापस लाने, देनदारियों का निपटान करने और नए फ्लीट को शामिल करने के अलावा अन्य सामान्य उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस फंडिंग राउंड के बारे में स्पाइसजेट की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी पीटीआई की रिपोर्ट के समय उपलब्ध नहीं थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें