एयरलाइन स्पाइसजेट को नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आयरलैंड के 3 एयरक्राफ्ट लेसर्स (एयरक्राफ्ट लीज पर देने वाले) और एक पूर्व पायलट ने कंपनी के खिलाफ NCLT में दिवाला याचिका दायर की है। याचिका में स्पाइसजेट की ओर से डिफॉल्ट होने का दावा किया गया है। 3 लेसर्स- NGF अल्फा, NGF जेनेसिस और NGF चार्ली ने IBC (Insolvency and Bankruptcy Code) के सेक्शन 9 के तहत याचिका दायर की है। इसमें स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई है। याचिका में कुल 1.26 करोड़ डॉलर (लगभग 110 करोड़ रुपये) का बकाया होने का दावा किया गया है।
