अमेजन, वोडाफोन, शेयरचैट (ShareChat) के बाद अब एक और कंपनी ने भी अपने यहां से कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। ऑनलाइन सामान की डिलिवरी करने वाली फर्म Dunzo ने अपने वर्कफोर्स में लगभग 3 फीसदी हिस्से की कटौती का ऐलान किया है। बता दें कि डंजो को Google का सपोर्ट भी है। डंजो के कोफाउंडर और सीईओ कबीर बिस्वास ने इस बारे में बयान दिया कि पिछले हफ्ते हमें अपनी टीम के 6 फीसदी हिस्से को कम करना होगा।
