भारतपे (BharatPe) के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) और कैपिटलमाइंड के फाउंडर और सीईओ दीपक शेनॉय (Deepak Shenoy) के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। यह मामला रिक्रूटमेंट के ऑफर के बदले भारतपे से फंडों की हेराफेरी में ग्रोवर परिवार के शामिल होने से जुड़ा है जिसके खुलासे के बाद अशनीर ग्रोवर और दीपक शेनॉय के बीच बहस शुरू हो गई है। इकनॉमिक अफेंसेज विंग (EoW) के जांच की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने जो बैंक खाते दिए, वह इनवॉइस जारी होने के बाद खुला।
