Credit Cards

10 साल से भी कम समय में 100 करोड़ डॉलर से अधिक के मालिक, Forbes की सूची से अंकुर जैन ऐसे बने फटाफट अरबपति

Billionaire in under a Decade: अरबपति बनने में कितना समय लगता है? अंकुर जैन को इसमें दस साल से भी कम समय लगा। फोर्ब्स 30 अंडर 30 यानी 30 साल से कम उम्र के 30 सबसे अमीर शख्स की सूची में शामिल अंकुर जैन को बिलेनियर यानी अरबपति बनने में दस साल से भी कम का समय लगा। अंकुर जैन ने यह उपलब्धि अपने स्टार्टअप बिल्ट (Bilt) के दम पर हासिल की है

अपडेटेड May 09, 2024 पर 1:54 PM
Story continues below Advertisement
अंकुर जैन पहली बार Humin के जरिए चर्चा में आए। ह्यूमिन को वर्ष 2016 में डेटिंग ऐप टिंडर (Tinder) ने खरीद लिया।

Billionaire in under a Decade: अरबपति बनने में कितना समय लगता है? अंकुर जैन को इसमें दस साल से भी कम समय लगा। फोर्ब्स 30 अंडर 30 यानी 30 साल से कम उम्र के 30 सबसे अमीर शख्स की सूची में शामिल अंकुर जैन को बिलेनियर यानी अरबपति बनने में दस साल से भी कम का समय लगा। अंकुर जैन ने यह उपलब्धि अपने स्टार्टअप बिल्ट (Bilt) के दम पर हासिल की है। बिल्ट रेंटल पेमेंट्स से जुड़ा स्टार्टअप है जो देश भर में किराएदारों को खर्चों पर रिवार्ड कमाने का मौका देता है। अंकुर की उम्र अभी 34 वर्ष है। बिल्ट में अंकुर जैन की 36 फीसदी हिस्सेदारी है जिसकी वैल्यू करीब 120 करोड़ डॉलर है।

Humin के जरिए पहली बार नजर में आए Ankur Jain

अंकुर जैन पहली बार ह्यूमिन के जरिए चर्चा में आए। अंकुर जैन ने ह्यूमिन की शुरुआत की थी और यह ऐसा ऐप है जिसने कांटेक्टुअल सर्च कैपिबिलिटीज के जरिए फोन कॉन्टैक्ट मैनेजमेंट में क्रांति ला दी। ह्यूमिन को वर्ष 2016 में डेटिंग ऐप टिंडर (Tinder) ने खरीद लिया। इस अधिग्रहण के बाद वह टिंडर के वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट) बने। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने बिल्ट लॉन्च किया।


Bilt के बारे में

बिल्ट ने नया रेंटल पेमेंट सिस्टम्स पेश किया जिसने पहली बार रिवार्ड का कॉन्सेप्ट पेश किया। किराएदार अगर बिल्ट के क्रेडिट कार्ड के जरिए अपना किराया चुकाते हैं तो यह उनके क्रेडिट स्कोर पर भी पॉजिटिव असर डालता है। बिल्ट का एक खास फीचर ये है कि इसमें ट्रांजैक्शन फीस नहीं देना होता है जो किराएदारों पर एक बोझ की तरह रहता है। पिछले पांच वर्षों में यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसने काफी सारे मकान मालिकों के साथ साझेदारी की है जिसके चलते बिल्ट पर अब देश भर में 40 लाख से अधिक किराएदार हैं। हालांकि किराएदारों के बीच इसका क्रेज सिर्फ रेंट पेमेंट रिवार्ड्स के चलते ही नहीं है बल्कि इसने कई एयरलाइंस, होटल चेन्स, जिम और रेस्टोरेंट्स के साथ भी साझेदारी किया हुआ है। हाल ही में बिल्ट ने 310 करोड़ डॉलर के वैल्यूशन पर 20 करोड़ डॉलर जुटाए थे। अब तक यह 41.3 करोड़ डॉलर जुटा चुकी है।

Elon Musk offers Tesla Shares: वॉरेन बफेट करें टेस्ला में निवेश, इस कारण एलॉन मस्क ने दिया यह सुझाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।