स्टॉक मार्केट में शानदार तेजी है। लेकिन, IPO मार्केट में ज्यााद हलचल नहीं दिख रही। खासकर वीसी के इनवेस्टमेंट वाले टेक स्टार्टअप्स आईपीओ लाने की जल्दबाजी में नहीं दिख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि पिछले एक-डेढ़ साल में टेक स्टार्टअप्स के पब्लिक इश्यू को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है, उसके चलते लॉस में चल रहे स्टार्टअप्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। पिछले एक साल में वेंचर कैपिटल के निवेश वाले कुछ ही यूनिकॉर्न ने आईपीओ मार्केट का रुख किया। फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस इसका एक उदाहरण है। हालांकि, यह दूसरे यूनिकॉर्न से अलग है, क्योंकि यह 40 साल पुरानी ट्रेडिशनल नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। यह मुनाफा कमा रही है।
