Sunjay Kapur Death: सोना कॉमस्टार ग्रुप के उत्तराधिकार को लेकर सास और बहू के बीच चल रही लड़ाई अब इंटरनेशनल मोड़ ले चुकी है। ग्रुप के चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) की मां रानी कपूर (Rani Kapur) ने ब्रिटिश अथॉरिटीज को लिखे एक लेटर में अपने बेटे की मौत को अंतरराष्ट्रीय साजिश और सुनियोजित हत्या बताया है। एक चौंकाने वाली चिट्ठी में रानी कपूर ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे "विश्वसनीय सबूत" हैं, जो यह संकेत देते हैं कि संजय कपूर की मौत सिर्फ एक हादसा या नेचुरल कारणों से नहीं हुई, बल्कि इसमें हत्या, साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे गंभीर पहलू शामिल हो सकते हैं।
